अब सर्वश्रेष्ठ बुनकर को मिलेगा बिसाहू दास महंत पुरस्कार

Posted by

 रायपुर : राज्य सरकार ने अब प्रदेश के श्रेष्ठ बुनकरों को हर साल पुरस्कृत करेगी। यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत की स्मृति में दिया जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने स्व. महंत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि स्व. महंत जीवनभर जनसेवा से जुड़े रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही उनकी छवि एक सफल राजनेता की रही है। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहे। उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के निर्माण से लोगों की बेहतरी के लिए काम किए। उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश को नया आयाम देने की दिशा में काम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और शिशुपाल सोरी, पा.पु.नि. अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन कुलदीप जुनेजा, आरडीए चेयरमैन सुभाष धुप्पड़, सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी, महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे भी उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories