बेंगलुरू : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार रात भड़की हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने फेसबुक पर धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी की। इसके बाद भारी संख्या में लोग कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर के बाहर जमा हो गए और तोड़फोड़ की। यहां कुछ वाहनों में आग भी लग दी गई। इसके बाद भीड़ नजदीक के डीजे हल्ली पुलिस थाने पर चली गई और वहां भी तोड़फोड़ की। पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। देर रात तक हिंसा के फोटो वीडियो सामने आते रहे। कई लोग घायल भी हुए हैं। 60 से अधिक पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है। कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मृतकों की संख्या 3 पहुंच गई है। एक और जख्मी ने आज सुबह दम तोड़ दिया। कर्नाटक के गृहमंत्री बेंगलुरू पहुंच गए हैं। सुबह हालात का जायजा लेने के बाद पूरे बेंगलूरू में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं दो थाना क्षेत्रों डीजे हल्ली और केजी हल्ली में कर्फ्यू भी लगाई गई है।

-

रायपुर की भाग-दौड़ का हुआ अंत: धरसींवा में खुला नया उप पंजीयक कार्यालय, विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी…
by
-

मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी और महंगाई दिवस के रूप में मनाये भाजपा: कांग्रेस
by
-

पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत सूने मकान का शटर गेट काटकर लाखों के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार…
by

Recent Posts

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ…

Leave a Reply