सोने – चांदी के भाव में आई जबरदस्त गिरावट

 घरेलू वायदा बाजार में बुधवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। इसे पिछले 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट बताया जा रहा है। एमसीएक्‍स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 5 अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव 1,973 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 49 हजार 956 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। 4 दिसंबर 2020 के सोने की वायदा कीमत 1,920 रुपये की भारी गिरावट के साथ 50207 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड में थी। वैश्विक स्तर पर भी बुधवार सुबह सोने के वायदा कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 2.75 फीसद या 53.50 डॉलर की जबरदस्त गिरावट के साथ 18,92.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1.81 फीसद या 34.65 डॉलर की गिरावट के साथ 1,877.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा। घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी बुधवार सुबह जबरदस्त गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर 4 सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत 6,024 रुपये की गिरावट के साथ 60910 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड में थी। 4 दिसंबर 2020 की चांदी का वायदा भाव 6,262 रुपये की भारी गिरावट के साथ 63,325 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *