नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां चरण इस बार भारत में नहीं बल्कि संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाना है । टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होना है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल शुरू होने से पहले एक भारतीय क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली है । रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के एक क्लब क्रिकेटर ने सोमवार की रात अपने मलाड स्थित घर पर आत्महत्या कर ली । क्रिकेटर के दोस्तों ने बताया कि वो आईपीएल में नहीं चुने जाने से परेशान था । बताया जा रहा है कि 27 साल के करन तिवारी सीलिंग फैन से लटकर आत्म हत्या कर ली । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है । सूत्रों के अनुसार, 19 सितंबर को यूएई में शुरू होने वाले आइपीएल में नहीं चुने जाने के बाद करन उदास था । खबर है कि क्रिकेटर ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्तों को फोन कर बताया था कि वो आत्महत्या करने जा रहा है । उसके बाद दोस्त ने करण की बहन को जानकारी दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी । करण को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया । इससे पहले इसी साल एक अंडर -19 महिला क्रिकेटर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

-

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और जन्मदिवस पर दीये जलाने की अपील…
by
-

अवैध शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत 02 व्यक्तियों एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 04 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई…
by
-

लूट करने वाले 05 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित आधा दर्जन पुलिस की गिरफ्त में…
by

Recent Posts

विश्वकर्मा समाज सृष्टि के सच्चे शिल्पी, छत्तीसगढ़ पर भगवान विश्वकर्मा की विशेष कृपा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Leave a Reply