दिल्ली : कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्यागी के असमायिक निधन पर कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि, ‘कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।’ वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। ये हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।’ गौरतलब है कि राजीव त्यागी को प्रियंका गांधी का खास सिपहसालार माना जाता था और वे कांग्रेस के साथ साथ गांधी परिवार के बेहद भरोसेमंद शख्स माने जाते थे।

-

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और जन्मदिवस पर दीये जलाने की अपील…
by
-

अवैध शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत 02 व्यक्तियों एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 04 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई…
by
-

लूट करने वाले 05 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित आधा दर्जन पुलिस की गिरफ्त में…
by

Recent Posts

विश्वकर्मा समाज सृष्टि के सच्चे शिल्पी, छत्तीसगढ़ पर भगवान विश्वकर्मा की विशेष कृपा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Leave a Reply