टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान का रविवार को निधन हो गया। वो 72 वर्ष के थे। उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी दोनों किडनी फेल होने और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखे जाने की खबर शनिवार को आई थी। दो दिन से उनकी तबीयत गंभीर बनी हुई थी और रविवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चेतन चौहान के देहांत की पुष्टि करते हुए उनके छोटे भाई पुष्पेंद चौहान ने कहा कि वो कोरानो से पीड़ित थे और इसके कॉम्पलीकेशन की वजह से उनका देहांत हो गया। कोरोना से वो उबरने से पहले ही किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या उनके शरीर में पैदा हो गई थी। ऐसे में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। हालत में सुधार नहीं आने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। 11 जुलाई को कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चेतन चौहान को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था।


Recent Posts
-

मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा ब्लॉक के 50 स्कूलों में 3.50 करोड़ से बनेंगे आधुनिक बालिका शौचालय…
-

वसूली और भयादोहन करने 3 वर्ष से पदस्थ कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही…
-

मंत्रिमंडल, राज्य की विद्युत वितरण कंपनी बेचने जा रही है, यह जनविरोधी है – दीपक बैज
-

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद…


Leave a Reply