रायपुर : अमूल इंडिया कंपनी की डीलरशिप देने के नाम पर एक कारोबारी से 6.5 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है । इसकी रिपोर्ट देवेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र नगर निवासी कारोबारी महेश वखारिया ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर अमूल इंडिया का विज्ञापन देखा। इसमें रायपुर सहित कई शहरों में डीलरशिप देने की बात कही गई थी। इस पर महेश ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। दूसरी ओर से कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम अमित देशमुख और अमूल कंपनी का मैनेजर बताया। आरोप है कि अमित ने कारोबारी से डीलरशिप के लिए आवेदन करने को कहा। आवेदन करने के बाद उनके पास कॉल आया और रजिस्ट्रेशन के नाम पर 50 हजार रुपए जमा करने को कहा। इसके बाद एक एकाउंट नंबर मोबाइल पर मैसेज किया। उन्होंने रुपए जमा कर दिए तो फिर कॉल आया और इस बार सिक्योरिटी मनी के नाम पर एक लाख रुपए कारोबारी से जमा कराए। कुछ दिन बाद कारोबारी महेश के पास फिर से कॉल आया। इस बार उनसे कहा गया कि 10 लाख का माल उनके बताए गए पते पर भेज दिया गया है। उन्हें 50 प्रतिशत राशि दो किश्त में जमा करनी है। इस पर उन्होंने ढाई-ढाई लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कर दिए। काफी दिन बाद भी जब माल नहीं पहुंचा तब कारोबारी को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने बदमाशों के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। तब उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई ।
Recent Posts
-

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट…
-

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
-

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर – मंत्री टंक राम वर्मा
-

15 किलो से अधिक मादक पदार्थ सहित पति-पत्नी व नाबालिग गिरफ्तार…




Leave a Reply