बीजापुर : जिले के कुटरू थाना क्षेत्र में एक आरक्षक की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई । पुलिस ने माओवादी वारदात की आशंका जताई है । जानकारी के मुताबिक सहायक आरक्षक सुरेश कुमरे राशन का सामान खरीदने बाज़ार गया था। इस दौरान उस पर किसी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में सहायक आरक्षक सुरेश कुमरे की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर हमला के बाद मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक फ़िलहाल मामले में जांच जारी है।
Recent Posts
-

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट…
-

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
-

योजनाओं से सुधरा नागरिकों का जीवन स्तर – मंत्री टंक राम वर्मा
-

15 किलो से अधिक मादक पदार्थ सहित पति-पत्नी व नाबालिग गिरफ्तार…




Leave a Reply