जम्मू कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियां हटेगी

Posted by

 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य से अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियों को हटाने का फैसला किया है। मंत्रालय ने राज्य में सुरक्षा हालात की समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया है। इन कंपनियों की वापसी की प्रक्रिया अगले दो-तीन दिनों में शुरू हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त कंपनियों को हटाने का फैसला प्रदेश के समग्र सुरक्षा परिश्य में सुधार के आधार पर लिया है। निर्देशानुसार जम्मू कश्मीर से वापस भेजी जाने वाली कंपनियों में सबसे ज्यादा 40 कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की हैं। अधिकारियों के मुताबिक राज्य में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आमतौर पर अर्धसैनिक बलों की चार सौ से अधिक कंपनियां हमेशा तैनात रहती हैं। एक कंपनी में सौ जवान होते हैं। इस तरह 40-50 हजार जवानों की तैनाती राज्य में हमेशा रहती है। अब हालात में सुधार के बाद सुरक्षा बलों को कम किया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और सशस्त्र सुरक्षा बल (एसएसबी) की 20-20 कंपनियां वापस भेजी जाएंगी। 10 हजार जवानों को हटाकर पूर्वोत्तर के राज्यों और नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात किया जाएगा। CISF की दो से तीन कंपनियों को गुजरात में तैनात किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories