मोदी और योगी के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने वाला पकड़ा गया

 भुवनेश्वर : सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने वाले सख्स को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ओड़िसा में धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ यूपी के बागपत जिले के संभावली थाने में राजद्रोह का भी मामला दर्ज कराया गया था। यूपी पुलिस 42 वर्षीय आरोपी का लोकेशन ट्रैक कर रही थी। वो ओडिसा के कटक जिले का रहने वाला है और स्थानीय स्तर पर सलीपुर में अपना व्यवसाय करता है। यूपी पुलिस ने उसे उसके गांव कुसंबी से रात के समय छापा मारकर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर आईपीसी की धाराओं के तरह एफआईआर दर्ज है, इसमें आईटी एक्ट का भी मामला है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात है उसपर धारा 124ए का लगना, जो राजद्रोह का मामला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *