नई दिल्ली : देश में स्कूलों को फिर से खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार केवीएस और एनवीएस 2 नवंबर, 2020 से देश भर में स्कूलों को फिर से खोलने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए स्थिति का आकलन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जानकारी के अनुसार शुरूआती तौर पर कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए फिर से स्कूल खुलेंगे। केंद्र सरकार के अनलॉक 4.0 दिशानिर्देशों के अनुसार, कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए स्वैच्छिक आधार पर स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई थी। जिसके बाद, केवीएस ने 21 सितंबर से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया था। हालांकि, अभिभावक इसके पक्ष में नहीं थे, जिस कारण से इसे टाल दिया गया था। हालांकि, स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रखा था। छात्र छात्राओं को हैंडवाश या सैनिटाइजर के इस्तेमाल के बाद ही कैंपस में प्रवेश दिया जाएगा। कैंपस में प्रवेश के समय और छुट्टी के समय मुख्य द्वार पर सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराना होगा। एक साथ सभी छात्र छात्राओं की छुट्टी नहीं की जाएगी। कैंपस में अगर एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं तो उनका इस्तेमाल करना होगा जिससे कही भी भीड़ न हो।







Leave a Reply