5 करोड़ उड़ाने वाले 4 डकैत गिरफ्तार, एक्सिस बैंक में दिए थे वारदात को अंजाम

Posted by

रायगढ़। एक्सिस बैंक में करोड़ों की डकैती के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रायगढ़ जिले के एक्सिस बैंक में करोड़ों की डकैती करने वाले 4 डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलरामपुर पुलिस ने ट्रक से झारखंड भागते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। रामानुजगंज से आरोपियों की क्रेटा वाहन भी जब्त की गई। प्लानिंग के चलते शातिर डकैत कार छोडक़र ट्रक के जरिए झारखंड भाग रहे थे। क्रेटा, ट्रक समेत डकैती की पूरी रकम बरामद की गई। बलरामपुर पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही है। वहीं रायगढ़ पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी।

दरअसल, मंगलवार की सुबह जिले के ढिमरापुर चौक स्थित एक्सिस बैंक में डकैती हुई है। सुबह बैंक खोलने के दौरान नकाबपोश लोग हथियारों के साथ बैंक में घुसे, सभी कर्मचारी को बंधक बना लिया। इसके अलावा बैंक के मैनेजर को बदमाशों ने चाकू से हमला किया है। घटना के बाद बदमाश पैसे लेकर फरार हो गए है। बैंक कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंच हुए है। बैंक के अंदर को स्थिति का निरीक्षण किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories