बाड़मेर। विधान सभा 2023 की तैयारियो के अंतर्गत बुधवार को संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा, रेंज आईजी जयनारायण शेर और जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार पुरोहित ने विधानसभा क्षेत्र गुड़ामालानी में पोलिंग बूथों का सघनता से निरीक्षण किया। इस दौरान संभागीय आयुक्त मेहरा और जिला निर्वाचन अधिकारी पुरोहित ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ से एएमएफ, रैंप, टॉयलेट, विद्युत, पानी, मतदान कक्ष, हाऊस टू हाऊस सर्वे, वोटर लिस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी ली। संभागीय आयुक्त एवं रेंज आईजी ने उपस्थित मतदाताओं एवं ग्रामीणों से पिछले चुनाव एवं कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली एवं उपस्थित लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने हेतु अपील की । संभागीय आयुक्त मेहरा ने बीएलओ से फॉर्म 6, 7 एवं 8 के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर बीएलओ को मतदाता सूची को शत् प्रतिशत शुद्ध करने के निर्देश दिए।


Recent Posts
-

डागा बिल्डिंग के पास कंबल छीनने और पेशाब करने की बात को लेकर पत्थर से वार कर हत्या कर फरार आरोपी नदीम उर्फ “जगीरा” गिरफ्तार…
-

चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी कूष सोनकर गिरफ्तार…
-

4 वर्षों से लापता दुष्कर्म पीड़िता को घरघोड़ा पुलिस ने खोज निकाला…
-

गांजा तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों को प्रयागराज उत्तर प्रदेश से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, भेजा जेल


Leave a Reply