रायपुर। हांडीपारा रायपुर में सोमवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर शहर, नुक्कड़ और गली में बुरा न मानो होली है की गूंज सुनाई देती रही। डीजे पर जोगी जी वाह, होलिया में उड़े रे गुलाल, रंग बरसे भीगे चुनर वाली की धुन के बीच लोग थिरकते रहे। नगाड़ों की थाप ने माहौल को फागुनी कर दिया। सभी लोग टोलियां बनाकर सडक़ों, गलियों, कालोनियों पर रंग लेकर एक दूसरे को रंगते नजर आए। होली पर क्या बच्चे और जवान सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। भाईचारे के प्रतीक होली पर गिले-शिकवे भूलाकर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कहीं लोग मीठे पकवानों का आनंद उठा रहे थे, तो कहीं पर पानी की बौछारें सर्दी जाने और गर्मी के आने का संकेत दे रही थीं। होली की पूर्व संध्या रविवार को शहर समेत अन्य क्षेत्रों में लोग होलिका दहन के समय लकडिय़ों से बनाई गई होलिका के आस पास इक_ा हुए। देर शाम होलिका की आग में गेहूं व चने की बाली भूनी। होलिका के जलते ही ग्रामीण इलाकों में लोक-पारंपरिक गीतों के साथ गांव बुजुर्गों ने ताल ठोंकी। एक से बढकऱ एक छत्तीसगढ़ी, भोजपुरी, फिल्मी व लोकधुनों के साथ होली के गीत गाए गए। उसके बाद होलिका की राख से एक-दूसरे को तिलक लगाया और बधाई दी।
March 27, 2024 https://t.co/WqiScRakub via @YouTube
— shard sahu (@ShardSahu74983) March 27, 2024








Leave a Reply