आसमान से लग रहा बरस रही आग, आज भी 43°C के पार तापमान…

Posted by

 
रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरा प्रदेश भीषण गर्मी से तप रहा है। करीब तीन साल बाद ऐसा हो रहा है जब लगातार 16 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है। दिन की झुलसाने वाली धूप के बाद रात में भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही, जिससे लोग बेहाल हैं। राज्य के मध्य इलाकों में अब भी लू जैसे हालात बने हुए हैं।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जरूर दर्ज की गई, लेकिन गर्मी का असर बरकरार है। राजनांदगांव में सर्वाधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
हवा की दिशा बदलने के कारण जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे थोड़ी राहत मिली। वहीं जगदलपुर सहित बस्तर क्षेत्र में मौसम सामान्य रहा, लेकिन मध्य भाग अब भी भीषण गर्मी की चपेट में है। लालपुर मौसम केंद्र में पिछले दो दिनों से 44-45 डिग्री की गर्मी के बाद सोमवार को बादलों और तेज हवा के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में 28 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम तक आंशिक बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर, फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories