ACB ने SDM को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Posted by

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. आज फिर बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साजा SDM को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. प्रार्थी तुकाराम पटेल की शिकायत पर साजा SDM टेकराम माहेश्वरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, SDM टेकराम माहेश्वरी ने जमीन डायवर्सन करने के नाम पर तुकाराम पटेल से 1 लाख रुपए की मांग की थी. इसके बाद 25 हजार रुपए में मामला तय हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories