होंडा बाइक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Posted by

भाटापारा। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से पुरानी इस्तेमाली होण्डा साईन जब्त किया। 8 जुलाई को प्रार्थी नवीन मिश्रा (33) ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सुरखी शराब भट्टी के सामने मेन रोड भाटापारा से उसकी मो. सा. कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

 
 
विवेचना एवं पतासाजी के मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमन मारकण्डे से चोरी की मशरूका मो.सा.होण्डा साईन स्लिवर रंग का मिलने पर प्रकरण में संलग्न दस्तावेज से इंजन नंबर चेचीस नंबर मिलान करने पर उक्त मो.सा. चोरी का होना पाकर आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया मेमोरण्डम कथन लेकर मुताबिक जब्ती पत्रक जब्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 379 भादवि का पाए जाने से आरोपी अमन मारकण्डेय (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories