एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हजार रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा

Posted by

गौरेला में सीमांकन के लिए मांगे रुपए, दूसरा आरआई  फरार, भागते हुए वीडियो सामने आया
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला तहसील में राजस्व निरीक्षक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते  रंगे हाथों पकड़ा है। दूसरा राजस्व निरीक्षक मौके से फरार हो गया। दोनों अधिकारी जमीन संबंधी कार्यों के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे।
दोनों अधिकारी पिछले चार महीने से शिकायतकर्ता को लगातार घुमा रहे थे। वे काम नहीं कर रहे थे और रिश्वत के लिए दबाव बना रहे थे। परेशान होकर रंजीत ने एसीबी में शिकायत की। इसके बाद प्लानिंग के तहत राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन को एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप किया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने फक को 50 हजार रुपए दिए। टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
मामले में शिकायतकर्ता रंजीत सिंह राठौर (30) ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। रंजीत ग्राम अंदुल गौरेला के निवासी हैं। राजस्व निरीक्षक (फक) संतोष चंद्र सेन और घनश्याम भारद्वाज उनसे बटांकन, सीमांकन और बेदखली के काम के लिए पैसों की मांग कर रहे थे।
बता दें कि इस साल एंटी करप्शन ब्यूरो की जिले में यह दूसरी कार्रवाई है। इसके पहले जनपद पंचायत गौरेला के लोकपाल को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।
दूसरे आरोपी फक घनश्याम भारद्वाज के मौके से फरार होने का वीडियो भी सामने आया है।  अउइ की टीम दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories