सेटिंग करने की बात कर रहे थाना प्रभारी का ऑडियो वायरल, गोलीकांड से जुड़ा है मामला

Posted by

राजनांदगांव। मोहड़ रेत घाट गोलीकांड में एक नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया पर सोमनी थाने के थानेदार सत्यनारायण देवांगन और जेसीबी मालिक अभिनव तिवारी उर्फ चीनू महाराज की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में सत्यनारायण देवांगन अभिनव तिवारी को आश्वस्त करते सुने जा सकते हैं। वे कह रहे हैं कि “तुम्हारा कुछ नहीं होगा, मनोज चंदेल से बात कर सेटिंग करा देंगे। जेसीबी और हाईवा को छुड़ा देंगे। आपका बयान लिया जाएगा। साथ ही ऑडियो में थानेदार ने जेसीबी को हुए नुकसान की भरपाई का भी आश्वासन दे रहे हैं।
वायरल ऑडियो को लेकर जब एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि ऑडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसकी सत्यता के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। बता दें कि मोहड़ रेत खदान में मारपीट के बाद आरोपियों ने लगभग 6 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना के दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने खदान में बनाए जा रहे रैम्प में लगी जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ की। ओडियो में चीनू महाराज ने बताया कि उसने जेसीबी मशीन किराए पर भेजी थी। इसी मशीन को लेकर थानेदार और चीनू के बीच बातचीत हो रही है। इसी जेसीबी के आधार पर पुलिस ने चीनू को इस मामले में आरोपी बनाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories