बादाम वाला वायरल वीडियो: महिला अधिकारी पूनम बंजारे हुई मुख्यालय अटैच…

Posted by

 

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में 500 ग्राम बादाम लेकर उपसंपदा अधिकारी (Housing Board Manager) की मेज पर बिखेरे जाने वाली महिला अधिकारी पूनम बंजारे पर कार्यवाही करते हुए मुख्यालय कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने आकर इस कार्यवाही का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि मेरा पक्ष सुने बगैर ही मुझे मुख्यालय कार्यालय अटैच कर दिया गया यह एक प्रकार का मुझ पर अन्याय है। 
 
ज्ञात हो कि एक साल से लंबित फाइल को लेकर परेशान तरुण साहू नामक युवक ने उनकी टेबल पर 500 ग्राम बादाम बिखेर कर कहा था कि इसे खाइए और जब आपकी याददाश्त वापस आ जाए तो मेरी फाइल कहां है मुझे बता दीजिएगा। यह एक प्रकार का तरुण साहू द्वारा विरोध किया था क्यों कि दफ्तर में उनके काम पर ढीलाई करते हुए उनके घर के नामांतरण की प्रक्रिया को 1 साल से लंबित कर फाइल गुम होने का बहाना बनाया जा रहा था। जिस वजह से उनके द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में चलाया गया इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला जब तूल पकड़ने लगा तो शनिवार के दिन दफ्तर खोल कर फाइल को ढूंढ लिया गया और तरुण साहू को फोन कर दफ्तर बुलाया गया और उन्हें पेपर प्रकाशन के बाद उनकी नामांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी कहा गया।
 
अब महिला अधिकारी पूनम बंजारे (उपसंपदा अधिकारी, हाउसिंग बोर्ड, बिलासपुर) को मुख्यालय कार्यालय में अटैच कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने इसे अन्याय बताते हुए मीडिया से बातचीत की है लेकिन सोशल मीडिया पर महिला अधिकारी पूनम बंजारे (Poonam banjare) का जमकर उनका विरोध किया जा रहा है और महिला अधिकारी पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories