बलौदाबाजार हिंसा: 200 गिरफ्तार, 7 एफआईआर दर्ज

Posted by

कलेक्टर-एसपी दफ्तर, 77 वाहन फूंके, कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में सतानमी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस ने मंगलवार को 7 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अब तक 200 आरोपियों को गिरफ्तार हो चुकी है। उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस की 12 टीमें बनाई गई हैं।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरी घटना को लेकर काफी नाराज हैं। मंगलवार को मीटिंग में सीएम ने अधिकारियों से कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई आप लोगों तक जानकारी कैसे नहीं पहुंची? क्यों बैकअप नहीं रखा गया? बैठक में गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं कांग्रेस ने भी जांच के लिए 7 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
उपद्रवियों ने 75 बाइक, 20 कार और 2 दमकल वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ की। इसके बाद कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित ध्वजारोहण के पोल पर सफेद रंग का ध्वज लगा दिया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं।
 
 
 
कलेक्टर केएल चौहान ने बताया की घटना के संबंध में लगातार राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक चल रही है। संयुक्त कार्यालय भवन में मिलने वाली सेवाओं को कल (बुधवार) से बहाल कर दिया जाएगा। आज साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है।
पूरी घटना में हुए नुकसान को लेकर कलेक्टर ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम जांच में जुटी हुई है। अभी आकलन चल रहा है। राज्य के उच्चाधिकारी भी जांच कर रहें है। प्रदर्शनकारियों से लगातार टीम बातचीत कर रही थी। इसके बाद भी उपद्रव हुआ। वहीं एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि घटना से संबंधित मिले वीडियो-फोटो के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories