भाजपा व जनसंघ के पितृ पुरुषो का अंग बंग और कलिंग का सपना हुआ साकार – अग्रहरि

Posted by

 

राजनांदगांव। प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह- कार्यालय प्रभारी राजेश‌ गुप्ता अग्रहरि ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत को वहां की भद्र मानुष जनता की जीत बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में हर जगह खिलने वाला कमल ईवीएम मशीन से नहीं बल्कि सैकड़ों भाजपाईयों की खून से खिला है‌, इसके लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल की भद्र मानुष जनता को नई भाजपा सरकार के लिए कोटिश: बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
 
श्री अग्रहरि ने कहा कि पश्चिम बंगाल को कांग्रेस, कम्युनिस्ट व तृणमूल कांग्रेस द्वारा लंबे समय से राज कर कंगाल बना दिया था कट मनी, तोला बाजी और सिंडिकेट के माध्यम से तृणमूल की ममता सरकार ने निर्ममता से लूट- खसोट की थी इससे पश्चिम बंगाल की जनता खासी त्रस्त थी और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की और अपना झुकाव दिखाते हुए भाजपा को भारी मतो से विजयी बनाते हुए उनके माथे पर जीत का सेहरा सजा दिया।
 
तृणमूल की रक्त चरित्र से कराह रही थी जनता…
श्री अग्रहरि ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल की रक्त चरित्र से कराह रही थी। माता- बहन – बेटियां
बलात्कार का शिकार हो रही थी। प्रदेश में काम का अभाव था इसलिए लोग दूसरे प्रांतों में मजदूरी करने जाने विवश थे जबकि मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी द्वारा अल्पसंख्यक वोटों के खातिर बंगला देश से लोगों को बुला कर यहां बसाया जा रहा था, पश्चिम बंगाल की जनता का पेट मार रहे बंगला देशी गुंडा गर्दी कर प्रदेश को रक्त रंजित कर रहे थे वहीं तृणमूल के नेताओं की जनता से लूट खसोट कर पश्चिम बंगाल को कंगाल बना देने का काम कर रहे थे, इसके बाद वहां की जनता ने इन तोलाबाजियो को दर किनार कर और भारी बहुमतो के साथ भाजपा को सत्ता सौंप कर दिखा दिया कि देश की जनता को ज्यादा दिनों तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता, लोगों को ज्यादा दिनों तक लूटा खसोटा नहीं जा सकता, इन्हें बहू – बेटियों के इज्जत के साथ खिलवाड़ करने नही दिया जा सकता अंत में पश्चिम बंगाल की जनता ने ऐसा कर दिखाया और जनसंख्या व भाजपा के पितृ पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के अंग बंग और कलिंग में भगवा ध्वज फहराने के सपने को प्रधानमंत्री मोदी जी,गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी और भाजपा संगठन के लोगों सहित प्रदेश की जनता ने कर दिखाया इसके लिए उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का कोटि-कोटि नोमोस्कार करते हुए उन्हें खूब खूब बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories