पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्ही के आश्रित ग्राम सेमरहा में 25 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित अधोसंरचना एवं सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक बोहरा ने कहा, "हमारा निरंतर प्रयास है कि अन्त्योदय के लक्ष्य तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे।
ग्रामीण अंचल को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करना हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामवासी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे और यह पहल समृद्ध पंडरिया के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की विकास योजनाएं गांव की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में सहायक होंगी।
सेमरहा ग्राम में 25 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक भावना बोहरा ने दी सौगात
Posted by
–
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply