दुर्ग में खाना-खाकर घर के बाहर बैठी थी महिलाएं
दुर्ग। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दुर्ग जिले में घर के बाहर बैठी महिलाओं और बच्चों समेत 5 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला और बच्ची की मौके पर मौत हो गई, वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर है। गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के बेलौदी मालूद गांव की है। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे के आसपास हुई है। मरने वालों की पहचान संतोषी निषाद (08) और उसकी मां सरस्वती देशमुख (55) के रूप में हुई है। यह सभी गर्मी के चलते ठंडी हवा लेने के लिए खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठी थीं। हादसे में घायल 2 महिला राही बाई पारकर (46 साल) और राजकुमारी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि दोपांशी (2 साल) को यशोधरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, मृतक संतोषी और सरस्वती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉचुर्री में रखवा दिया गया है। इधर, एक्सीडेंट के बाद गुस्साए गांव के लोगों ने रात में ही मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने मंगलवार सुबह 10 बजे फिर से मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर नारेबाजी की। हालांकि, मुआवजा देने के आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।
Big Breaking: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 5 लोगों को रौंदा, महिला और बच्ची की मौत
Posted by
–
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply