दिनदहाड़े बीजेपी नेता की हत्या, लाश देखकर परिजन हैरान

Posted by

पटना। राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो गए है. जिले के दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के नहर रोड चुलहाई चक के पास बेलगाम अपराधियों ने जमीन व्यवसाई को दिनदहाड़े मारी गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ के जमीन कारोबारी व बिल्डर सह बीजेपी कार्यकर्ता आलोक शर्मा को रूपसपुर नहर पर बाइक सवार चार से पांच की संख्या में रहे अपराधियों ने एक के बाद एक अंधाधुंध गोलियां चलाई। अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।  आनन-फानन में उनके साथियों ने उन्हें राजा बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

 
 
इधर अचानक गोलियों की आवाज सुनकर लोगों की घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर रूपसपुर पुलिस मौका-ए-वारदात पर दलबल के पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। घटनास्थल के पास से पुलिस ने चार खोखा भी बरामद की गई है. वहीं बताया जा रहा है कि आगे की छानबीन की जा रही है. बता दें कि दो दिन पूर्व दानापुर थाना क्षेत्र के लखनीबीघा में जमीनी विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी व मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए थे. इस मामले में 48 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories