देवरिया में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या

Posted by

देवरिया 02 अक्टूबर 2023। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिले में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में 6 लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या की इस बड़ी घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार देवरिया जिले के रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। हालांकि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 
जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला थाना रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का है। जहां 3 पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते आज सुबह दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। झड़प में एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, गांव में तनाव का माहौल है। वहीं पुलिस ने झड़प में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
एक ही परिवार के 6 लोगों की बेरहमी से हत्या
आपको बता दें कि घटना के बाद से फतेहपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। एक साथ 6 लोगों की हत्या से पुलिस-प्रशासन सकते में है। वारदात वाली जगह पर खुद डीएम, एसपी समेत कई आला अफसर पहुंच चुके हैं। पीएसी को भी लगाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 को गोली मारी गई है वहीं 1 शख्स की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories