बसपा द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न…

Posted by

 

रायपुर। बहुजन समाज पार्टी रायपुर जोन इकाई के तत्वाधान में इंडोर स्टेडियम रायपुर में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का कार्य किया। 
 
 राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम, बुढ़ा तालाब रायपुर (छ.ग.) में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के शुभ अवसर पर जोन स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग शामिल हुए। 
 
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ल आकाश आनंद (राष्ट्रीय संयोजक बसपा), विशिष्ट अतिथि राजाराम (केन्द्रीय को-ऑर्डिनेटर पूर्व साम्यवादी व प्रदेश प्रभारी बसपा छ.ग.), श्याम टंडन (प्रदेश अध्यक्ष बसपा छ.ग.) द्वारा बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विशाल जनसभा को संबोधित किया गया।
 
इस विशाल जनसभा में मुख्य रूप से अन्य विशिष्ट अतिथिगण में देवलाल सोनवशी (प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा छ.ग.), श्रीमती इंदु बंजारे (पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), इंजी. रामेश्वर खरे (पूर्व विधायक बसपा छ.ग.), दूजराम बौद्ध (पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), लालसाय खुटे (पूर्व विधायक बसपा छ.ग.), छबीलाल रात्रे (पूर्व विधायक बसपा छ.ग.), ओ.पी बाचपेई (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बसपा छ.ग.) लता गेदाम (पूर्व प्रदेश प्रभारी बसपा छ.ग.), शेखर गंजीर (प्रवेश महासचित बसपा छ.ग.), गौरी जांगड़े (नगर पंचायत अध्यक्षा), लता लक्ष्मे (जिला पंचायत सदस्य), रोहित डहरिया (प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), दिलहरण अनंत (प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), बसंत सिन्हा (प्रदेश महासचिव बसपा छ.ग.), मनीष बख्शी (प्रदेश सचित बसपा छ.ग.), रामसहाय कोर्सम (प्रदेश सचिव बसपा छ.ग.), जे.पी बंजारे (प्रदेश सचिव बसपा छ.ग.), संतोष देवांगन (प्रदेश सचिव बसपा छ.ग.) संतोष यादव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बसपा छ.ग.), राजकुमार पात्रे (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बसपा छ.ग.), सदानंद मार्कण्डेय (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा छ.ग.), रमाकांत कैवर्त, भूषण नादिया एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग शामिल हुए।
 
सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों द्वारा जोन स्तरीय जयंती समारोह को तन-मन-धन से सहयोग करके सफल बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories