बंटी होरा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Posted by

रायपुर। बस कुछ ही दिन बाद छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव होने को है। जिसको लेकर अब भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सोमवार देर रात कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 70 में से 66 वार्डों के उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं, लेकिन चार वार्ड में अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है। जिसको लेकर लगातार मं​थन जारी है, तो वहीं दूसरी ओर लिस्ट जारी होते ही पार्टी में कलह शूरू हो गई है और कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला शूरू हो चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि हरदीप सिंह उर्फ़ बंटी होरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव पूनम पांडे ने भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि हरदीप सिंह उर्फ़ बंटी होरा वर्तमान में शहीद हेमू कालाणी वार्ड क्रमांक 28 से कांग्रेस पार्षद है, लेकिन इस चुनाव में उनकी जगह जी. श्रीनिवास को प्रत्याशी बनाया गया है। जिससे नाराज होकर बंटी होरा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम पांडे भी टिकट न मिलने से नाराजगी जाहिर की है। जिसकी वजह से उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories