सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए रायगढ़ में 4 से 12 दिसंबर 2024 तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम घोषित किया गया। इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेडसमैन की श्रेणी शामिल है। चयनित अभ्यर्थी भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश की सेवा करेंगे। यह परिणाम सेना की वेबसाइट जॉइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध होगा और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। सभी चयनित अभ्यार्थियों को 24 मार्च 2025 को सुबह 6.30 बजे सेना भर्ती कार्यालय रायपुर जो कि शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नया रायपुर के पास स्थित है वहां प्रारंभिक ब्रीफिंग और डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थित होना जरूरी है। इन सभी सफल अभ्यार्थियों की ट्रेनिंग 01 मई 2025 से अलग-अलग ट्रेनिंग सेंटर में शुरू होगी। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। दलालों से सावधान रहें। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
रायपुर में 24 मार्च की सुबह 6.30 बजे अग्निवीर भर्ती में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को देनी होगी हाजिरी
Posted by
–
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply