मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिनेश की पत्नी से फोन पर बात की

Posted by

रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली मारकर हत्या कर दी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक दिनेश की पत्नी नेहा से फोन पर बात कर ढांढस बंधाया. सीएम ने कहा, दुख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. अधिकारियों को हर संभव सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं. पहलगाम में दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज मुलाकात की. शाह ने कहा कि हमले में अपनों को खोने का दर्द हर भारतीय को है. बेगुनाह मासूम लोगों को मारने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा. सांसद बृजमोहन अग्रवाल जम्मू कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए कारोबारी दिनेश मिरानिया के घर पहुंचे और मिरानिया परिवार के लोगों से मुलाकात कर शोक जताया. सांसद ने परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आतंकवादियों की कायराना हरकत का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा. हमारे प्रधानमंत्री भारत लौट आए हैं. केंद्रीय गृहमंत्री जम्मू के पहलगाम पहुंचे थे. भारत सरकार बड़े एक्शन की तैयारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories