रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल राजनांदगांव और बिलासपुर दौरे पर रहेंगें। वे राजनांदगांव और बिलासपुर जिले के दौरे पर जाएंगे। सीएम साय रायपुर से 12 बजे रवाना होंगे और राजनांदगांव में नामांकन रैली में शामिल होंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे बिलासपुर जिले के लिए रवाना होंगे। यहां सीएम कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसके बाद शाम 5 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे। मुहुर्त वाला नामांकन दाखिल कर चुके भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे चार अप्रैल को नामांकन रैली निकालने जा रहे हैं। रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन के अलावा राज्य के कई मंत्री भी शामिल होंगे। उसके दो दिन बाद यानी छह अप्रैल को कवर्धा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा होगी। गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रेसवार्ता में भाजपा के चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे चार मार्च को नामांकन भरेंगे। इसके लिए लखोली नाका के समीप शिवनाथ वाटिका में आमसभा होगी। वहीं से रैली निकलेगी। इसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य व प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी भी रैली-सभा में शामिल होंगे।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply