रायपुर। आज रायपुर जिले के ग्राम कांदुल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान "विजय बूथ अभियान" का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम साय ने कहा, आज पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के इस अभियान की शुरुआत हुई है. हम सभी को मिलकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर आरूढ़ कराना है. इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए आप सभी से अपने-अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने का आह्वान करता हूँ. आगे उन्होंने कहा, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव पास है ऐसे में आज पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ विजय आभियान की शुरुआत हो रही है. मोदी जी को तीसरा बार प्रधानमंत्री बनाना है. सबका साथ सबका विकास, पूरे विश्व में मोदी जी का डंका बज रहा है. फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है. रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को विजय बनाना है. सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त 3 अप्रैल को आप सभी के खाते में चली जाएगी. बता दें कि पिछले महीने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की गई थी.
Recent Posts
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विभिन्न संत-महात्माओं ने की सौजन्य भेंट, आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के निर्णय पर जताया आभार…
-

बिजली बिल बढ़ोत्तरी तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने कांग्रेस करेगी चरणबंद्ध आंदोलन…
-

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में…
-

NEET प्रोटेस्ट के बीच जयपुर में सीजेपी नेता अभिजीत को थप्पड़ मारने के बाद हंगामा…




Leave a Reply