राजनांदगांव- कॉन्फ्लूएंस कॉलेज के प्रबंधन एवं वाणिज्य विभाग के छात्र-छात्राओं हेतु दिनांक 18/02/2025 को शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया। यह भ्रमण आई.बी. ग्रुप्स (एबिस), इंदामारा, राजनांदगांव में आयोजित किया गया, जहां छात्रों ने उद्योग की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा। इस भ्रमण की मुख्य आयोजक सुश्री आभा प्रजापति ने बताया कि, इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था, जिससे वे अपने अकादमिक अध्ययन को वास्तविक दुनिया की परिस्थितियों से जोड़ सकें। छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, विपणन रणनीतियों और नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर "आई.बी. ग्रुप (एबिस) के श्री दुष्यंत हेडाऊ, समेत अन्य विशेषज्ञों ने छात्रों को औद्योगिक चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रचना पांडेय जी ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण छात्रों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्रों ने इस भ्रमण से मिली जानकारी को उपयोगी बताया और कहा कि यह अनुभव उनके करियर निर्माण में सहायक होगा। इस भ्रमण का सफल आयोजन महाविद्यालय के फैकल्टी सुश्री अभा प्रजापति, श्री धनंजय साहू एवं सुश्री देविका देवांगन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply