शासकीय शराब दुकान के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने किया चक्काजाम,शराब भट्टी जल्द से जल्द बंद करने की अपील

Posted by

राजनांदगांव। राजनांदगांव चिखली वार्ड में खुली शासकीय शराब दुकान के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने चक्काजाम किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती लेकर राज्य सरकार से चिखली में शराब भट्टी जल्द से जल्द बंद करने की अपील की।

 
महापौर हेमा देशमुख की अगुआई में किए गए चक्काजाम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री पदम कोठारी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक मौजूद थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और अधिकारी तैनात थे। आधे घंटे चक्काजाम के बाद एडिशनल कलेक्टर ने जिला प्रशासन की ओर से अपना पक्ष रखा और कहा कि हम शासन को इस शराब भट्टी के संबंध में अवगत कराएंगे।
 
महापौर हेमा देशमुख ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शराब दुकान नहीं हटाया गया तो वार्ड के नागरिकों और कांग्रेस के पदाधिकारीयों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories