ढेबर के करीबी शहर में मचा रहे आतंक, बीजेपी नेता का आरोप

Posted by

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस महापौर के कार्यकाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने एकात्म परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में आरोप पत्र जारी करते हुए कहा कि विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बाद अब प्रदेश की जनता नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के 15 साल के शासन में रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया। यहां तक कि कोरोना महामारी के दौरान भी कांग्रेस भ्रष्टाचार से पीछे नहीं हटी। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर भी बड़े पैमाने पर लूटपाट हुई। विशेष रूप से, तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक के सौंदर्यीकरण में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार देखने को मिला। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान एक विशेष समुदाय को संरक्षण देने के कारण अपराधों में वृद्धि हुई, जिससे आम नागरिकों का जीवन कठिन हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महापौर के करीबी रिश्तेदारों का दबदबा इतना बढ़ गया कि आम नागरिक ही नहीं, बल्कि पुलिसकर्मी भी उनके आतंक से परेशान रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories