दुर्ग। पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया (कुरूद डीह) में सार्वजनिक कुएं दो शव मिले हैं। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर अमलेश्वर पुलिस पहुंची और शवों को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। जानकारी अनुसार, दोनों शव एक ही कुएं में पाए गए थे और कपड़े में लिपटे हुए थे। एक शव को निकालकर कपड़ा खोला गया, तो वह एक बच्चे का निकला। दूसरी लाश अभी भी कुएं में है, जिसे पुलिस और SDRF टीम मिलकर बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। मृतक महिला है या पुरुष, यह भी शव निकलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के आधार पर शवों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, मौत की वजह पता करने के लिए शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल यह हत्या या आत्महत्या है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply