जंगल में काेई दफना गया युवक का शव, गांव में फैली सनसनी

Posted by

अम्ब। ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत ग्राम पंचायत ज्वार के अधीन पड़ते गांव लाहड़ में निजी जंगल में दफनाया हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आबादी से करीब 150 मीटर दूर सुनसान जगह पर निजी जंगल में दफनाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शव किसी 85-90 वर्ष के बुजुर्ग का लग रहा है। जानकारी अनुसार अम्ब-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पड़ते उक्त गांव में रोड से करीब 50 मीटर दूर जंगल में मंगलवार सुबह एक महिला लकड़ियां काटने गई। उसने मौके पर देखा कि वहां पर एक चारपाई पड़ी है। कुछ दूरी पर कफन जैसा कपड़ा और महिला के वस्त्र पड़े हैं जबकि एक स्थान पर कोई चीज दबा कर उस पर पत्थर व कांटे रखे गए हैं।


महिला की सूचना पर फौरी रूप से थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची जबकि इस मौके पर ग्राम पंचायत ज्वार के प्रधान संदीप राणा व वार्ड पंच सहित ग्रामीण भी उपस्थित रहे। पुलिस की सूचना पर देर सायं धर्मशाला से पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल पर खुदाई करवाई। इस मौके पर डीएसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सब दंग रह गए जब करीब 5 फुट खुदाई के दौरान बीच में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने बरामद किए गए शव और घटनास्थल के आसपास मिले उक्त सामान कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

शक इस कारण हुआ क्योंकि यह शव जंगल में निजी भूमि में दफनाया गया। यहां कोई श्मशानघाट नहीं है। जिस जगह शव दफनाया गया वह जगह अम्ब-हमीरपुर मुख्य रोड के मात्र 60 मीटर की दूरी पर है। पुलिस अब शव को कब्जे में लेकर कई सवालों के जवाब ढूंढेगी कि यह मौत साधारण रही है या फिर कोई और कारण रहा होगा क्योंकि आसपास कोई पंचायत इस बात की पुष्टि नहीं कर रही कि उनके एरिया में किसी की मौत हुई है। शक इस कारण बढ़ गया क्योंकि अगर यह शव आसपास के एरिया का नहीं तो फिर कौन व्यस्त रोड से मात्र 60 मीटर दूरी पर शव दफना कर चला गया। अगर शव किसी बुजुर्ग पुरुष का है तो फिर वहां महिला के कपड़े कैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories