स्वीप के रंग में रंगा धमतरी जिला, स्कूली बच्चों ने निकाली सबसे बड़ी मतदाता जागरूकता रैली

Posted by

धमतरी। जिले में 17 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजन की कड़ी में आज स्कूली बच्चों ने प्रदेश की सबसे बड़ी मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जिले के मतदाताओं को मतदान का संदेश दिया। आज पूरा धमतरी जिला स्वीप के रंग में रंगा दिखायी दिया।

 
 
मतदाता जागरूकता रैली एकलव्य खेल परिसर से प्रारंभ होकर विंध्यवासिनी मंदिर, सदर रोड, घड़ी चौक, रत्नाबांध चौक, नत्थूजी जगताप नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी से पुनः एकलव्य खेल मैदान में संपन्न हुई। रैली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बृजेश बाजपेयी, सहायक संचालक शिक्षा श्री लक्ष्मण राव मगर, सहायक संचालक लाईवलीहुड कॉलेज श्री शैलेन्द्र गुप्ता, बीईओ श्री अमित तिवारी के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories