15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर धमतरी के पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने ली शपथ

Posted by

धमतरी। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव की उपस्थिति में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ दिलायी गई।  शपथ में अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गयी। पुलिस कार्यालय में अधिनस्थ समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। इसी तहत रक्षित केन्द्र धमतरी ,यातायात एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories