बिलासपुर। रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में महिला से एक खाकी वर्दी धारी ने छुट्टे लेने के नाम पर दिन भर की कमाई चिल्हर दो सौ रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया. घटना के बाद खाकी वर्दी धारी को महिला इधर-उधर ढूंढने भटकती रही. मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने पर आरोपी खाकी वर्दी धारी की शारीरिक भाषा संदिग्ध लगी. आरोपी पुलिस कर्मी है या कोई और जांच में ही सामने आ पाएगा. फिलहाल, मामले की शिकायत रतनपुर थाने में नहीं की गई है. लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, भैंसों जेवरा निवासी महिला रतनपुर स्थित महामाया मंदिर परिसर में ही आसरा लेकर अपनी आजीविका चला रही है. मंगलवार की शाम सवा पांच बजे अन्य भिक्षुओं के साथ वीआईपी निकासी गेट की ओर बैठी हुई थी. इसी दौरान खाकी वर्दी में एक आदमी आया और दो सौ रुपये के खुल्ले की मांग की. उसने पांच सौ रुपये होने की बात कहकर उसका चिल्हर कराके दो सौ रुपये लौटाने की बात कही. महिला उसे अपने पास जमा दिन भर की कमाई के चिल्हर दो सौ रुपये दे दिए. खाकी वर्दी धारी चिल्हर दो सौ रुपये लेकर चला गया.
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply