रायपुर। दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस और दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को रद्द करने की खबर सामन आई है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के कारण महाकुंभ में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके चलते भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अब ट्रेनें रद्द की जा रही है। एक तरफ जहां परिचालनिक कारणों के चलते पहले से ही गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग और छपरा सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन 19 और 21 फरवरी को रद्द किया गया था तो वहीं, अब इस ट्रेन को 22, 23, 24, 25 और 26 फरवरी तक रद्द करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं गाड़ीसंख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस भी 26 फरवरी को रद्द रहेगी। प्रयागराज महाकुंभ मेला महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। इस दिन ही महाकुंभ का आखिरी शाही या अमृत स्नान भी है। बता दें कि, माघ पूर्णिमा और शिवरात्रि पर स्नान के लिए फिर जनसैलाब उमड़ेगा। ऐसे में महाकुंभ में स्नान करने वालों का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply