छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को किया ढेर, कई हथियार बरामद

Posted by

महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज ने की कार्रवाई
बीजापुर/रायपुर – छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर गढ़चिरौली जिले के कवांडे और नेलगुंडा इलाके में शुक्रवार को महाराष्ट्र के सी-60 कमांडोज ने 4 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ के 300 जवानों की टीम ने जंगल के बीच नक्सलियों को घेरकर मारा है। मारे गए नक्सलियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, एडिशनल एसपी रमेश और 12 सी-60 पार्टियों (300 कमांडो) और सीआरपीएफ के एक घटक के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर को कवांडे और नेलगुंडा से इंद्रावती के तट की ओर भारी बारिश के बीच अभियान शुरू किया गया था। शुक्रवार सुबह गुंडा इलाके में नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग 2 घंटे से रुक-रुककर गोलीबारी जारी रही। सर्चिंग के दौरान 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए।

भारी मात्रा में मिले हथियार :
सर्चिंग के दौरान एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक 303 राइफल और एक भरमार बंदूक बरामद की गई। इसके अलावा मौके से वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। शेष माओवादियों की तलाश के लिए इलाके में तलाशी और नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories