रायपुर में विदेशी करेंसी जब्त, युवक गिरफ्तार

Posted by

रायपुर। युवक को पुलिस ने विदेशी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से कई देशों की करेंसी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ राजधानी के अलग-अलग थानों में पहले से मामले दर्ज है। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत निवासी युवक फिरोज लखानी को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने आरोपी के पास से यूरोप, पाकिस्तान और खाड़ी देशों समेत चीन, जापान की करेंसी जब्त की है। जब्त करेंसी की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी फिरोज़ के खिलाफ पहले से रायपुर के आजाद चौक, उरला समेत राजेद्र नगर थाना में धोखाधड़ी के मामले दर्ज है। फ़िलहाल गंज पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories