शराब दुकान के पास गांजा बेच रहे थे, गंज पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Posted by

रायपुर। गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। गंज पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस-वे रोड स्थित पुराना शराब दुकान के पास दो व्यक्ति अपने पास थैला में गांजा रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सतीष पांडेय एवं मुकेश हिरवानी निवासी चकरभाठा बिलासपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया ।  जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सतीष पांडेय एवं मुकेश हिरवानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलो 50 ग्राम गांजा कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 145/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 01. सतीष पांडेय पिता नरेन्द्र पांडेय उम्र 36 साल निवासी चकरभाठा वार्ड क्रमांक 14 शिव मंदिर के पास थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर। 02. मुकेश हिरवानी पिता भरत हिरवानी उम्र 18 साल निवासी चकरभाठा वार्ड क्रमांक 12 हनुमान मंदिर के पास थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories