बिलासपुर। छापे के दौरान पुलिस को देखकर गांजा तस्कर भागते समय छत से गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उसके बाकी 5-6 साथी भी फरार हो गए। सभी की तलाश जारी है। घटना सीपत क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जांजी में संदीप वर्मा गांजे का अवैध कारोबार करता है। पुलिस उसे पकड़ने उसके गांव पहुंची। टीम ने एक मकान में छापा मारा, तो वहां मौजूद 5-6 लोग भागने लगे। पुलिस से बचने इनमें से संदीप वर्मा छत पर गया और वहां से नीचे उतरने का प्रयास करने लगा। इस बीच उसका पैर फिसल गया और गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के साथ मिलकर पुलिस उसे अस्पताल लेकर गए। यहां उसका इलाज चल रहा है। डीएसपी उदयन बेहर के अनुसार संदीप वर्मा नशे में था और पूर्व में भी उसके खिलाफ बसना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस पंजीबद्ध है। पुलिस जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply