गर्लफ्रेंड के महंगे शौक, बॉयफ्रेंड बन गया लूटेरा

Posted by

कोरबा। कोरबा में कचंदी नाला और उरगा थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को सिविल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशे की लत और गर्लफ्रेंड की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए लूट की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 बाइक, एक एयर गन और एक हाशिया बरामद किया है। आरोपी एयर गन और हाशिया का इस्तेमाल कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। वे नकली एयर गन से हवाई फायरिंग कर लोगों को डरा-धमका कर लूट लेते थे। पिछले कुछ दिनों में कचंदी नाला और उरगा थाना क्षेत्र में कई वारदात सामने आई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जय सिंह राजपूत (21), आयुष महंत उर्फ दुग्गी (20) और विशाल साहू उर्फ कद्दू (21) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों ने कई बार ट्रक और बाइक सवारों को अपना निशाना बनाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories