गोलबाजार पुलिस ने शराब बेच रही महिला को पकड़ा

Posted by

रायपुर। अवैध रूप से शराब के साथ आरोपिया गुड़िया उर्फ अफसाना बी गिरफ्तार हुई है। गोलबाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत दाई कोरा भवन के पास एक महिला अवैध रूप से शराब रखी है तथा बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है। जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में उक्त महिला ने अपना नाम गुड़िया उर्फ अफसाना बी निवासी गुप्ता बिल्डिंग, मोतीबाग चौक, रायपुर का होना बताई। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपिया गुड़िया उर्फ अफसाना बी पति शेख हासिम उम्र 35 साल निवासी गुप्ता बिल्डिंग, मोतीबाग चौक, रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 पौवा देशी शराब कुल 19.800 एमएल कीमती लगभग 9,900/- रूपये तथा बिक्री रकम 330/- रूपये जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 318/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – गुड़िया उर्फ अफसाना बी पति शेख हासिम उम्र 35 साल निवासी गुप्ता बिल्डिंग, मोतीबाग चौक, रायपुर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories