राइस मिल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Posted by

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम चंदेरी में स्थित एमए फूड प्रॉडक्ट्स राइस मिल में भीषण आग लग गई। आग की इतनी विकराल थी कि धुंए का गुबार से देखा जा सकता था। फिलहाल, राइस मिल में आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों की कोशिशों के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। मिल में जमा धान और अन्य सामग्री के कारण आग तेजी से फैली। पूरा इलाका धुएं से ढंक गया। स्थानीय निवासियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।  घटना के बाद मिल कर्मचारियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त दमकल गाड़ियों की मदद ली जा रही है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से किसानों और मिल मालिक को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है। आग की यह घटना चिंता का विषय इसलिए भी है, क्योंकि भाटापारा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में चार अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories