मोर द्वार साय सरकार अभियान का शुभारंभ, खुशी से खिले हितग्राहियों के चेहरे

Posted by

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अभनपुर जनपद के ग्राम पंचायत कोलर में मोर द्वार साय सरकार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभियान की शुरूआत की और आमजन को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। मोर द्वार साय सरकार अभियान के तहत सरकार की योजनाओं को सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान आवास प्लस 2.0 से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों में अलग ही उत्साह रहा। योजना का लाभ मिलते ही हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।

आरंग में मोर द्वार साय सरकार का हुआ शुभारंभ

जनपद पंचायत आरंग के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरसी में शुक्रवार को मोर द्वार साय सरकार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब, जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीणों तक सीधे पहुंचाने की पहल की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनका समाधान करना है, जिससे शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।

ग्राम पीरदा में विधायक अनुज शर्मा ने किया शुभारंभ

धरसीवा जनपद के ग्राम पंचायत पीरदा में मोर द्वार साय सरकार अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने किया। अभियान के तहत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और आवास प्लस 2.0 योजना के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। योजना का लाभ मिलते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी छा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories