120 कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश

Posted by

 जांजगीर। जिला मुख्यालय के दफ्तरों के कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा सुबह सुबह अचौक निरक्षण पर निकले। इस दौरान कई अफसरों ने भी सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान चौका देने तस्वीर देखने को मिली। 13 विभागों के 120 कर्मचारी दफ्तरों से अनुपस्थित मिले। कलेक्टर और अफसरों के निरीक्षण के बाद विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि मामले में वेतन काटने की भी कार्रवाई की जा रही है।  दरअसल, जिला मुख्यालय के दफ्तरों में कर्मचारियों द्वारा समय पर ऑफिस नहीं आने और दफ्तर से गायब रहने की शिकायत मिली थी। इसके बाद कलेक्टर और अफसरों की टीम ने विभागों का निरीक्षण किया। जहां 13 विभागों के 120 कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और अनुशासन का पालन करें। अधिकारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • No categories